मांझा: जफर टोला गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के जफर टोला गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच सोमवार की शाम 4:00 बजे मारपीट हो गई। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वही इस बात की सूचना जब डायल 112 की पुलिस को मिली तो डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।