कालपी: कालपी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानों पर की छापेमारी, दो दुकानों से गंदगी मिलने पर दुकानदारों को थमाया नोटिस
Kalpi, Jalaun | Jul 30, 2025 कालपी नगर में जिला अभिहीत अधिकारी डॉक्टर जतिन प्रसाद व खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने बुधवार की दोपहर करीब 2:30 बजे के आसपास खाद्य पदार्थों की दुकानों तथा प्रतिष्ठानो से खाद्य पदार्थों की चेकिंग की गई, इस दौरान अलग-अलग स्थानों में परिसर में गंदगी मिलने पर दुकानदार को नोटिस जारी कर दिए, जबकि दो स्थानों में नमूने भर कर परीक्षण करने के लिए भेज दिए है।