कालपी: कालपी में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचा, बाढ़ का खतरा बढ़ा; आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी किया अलर्ट
Kalpi, Jalaun | Jul 30, 2025 लगातार हो रही बारिश और हथिनीकुंड बैराज व कोटा बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़े जाने के बाद कालपी में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है, बुधवार की सुबह 5 बजे जारी फ्लड बुलेटिन के अनुसार, कालपी नगर में यमुना नदी का जलस्तर 107.340 मीटर दर्ज किया गया है, यह चेतावनी स्तर 107 मीटर को पार कर चुका है, अब यह जलस्तर खतरे के निशान 108 मीटर के बेहद करीब पहुंच गया है।