घाघरा: बकरीद पर्व को लेकर घाघरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
Ghaghra, Gumla | May 24, 2026 बकरीद को लेकर घाघरा थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी ने की, जबकि इसमें प्रखंड प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, धार्मिक गुरुओं एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में पर्व के दौरान आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया