पिथौरागढ़: परिवहन विभाग ने नई पहल की शुरुआत की, अच्छे वाहन चालकों को किया जाएगा सम्मानित
मंगलवार 11 बजे एआरटीओ शिवांश कांडपाल ने बताया पिथौरागढ़ परिवहन विभाग द्वारा जनपद में एक नई पहल शुरू की जा रही है जिसके अंतर्गत ऐसे वाहन स्वामी और चालक जो यातायात नियमों का पालन करते हैं एवं सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखकर वाहन संचालन करते हैं उन्हें सम्मानित करने की परिवहन विभाग ने योजना बनाई है।