दतिया नगर: ग्राम गढ़ी में लाठियों और कुल्हाड़ी से पीटकर की गई हत्या के मामले में तीन आरोपी दोषमुक्त
ग्राम गढ़ी में कुल्हाड़ी और लाठियां से पीट-पीट कर सुरेंद्र कंजर निवासी भंडार रोड इंदरगढ़ की हत्या के मामले में दतिया न्यायालय ने नामजद तीन आरोपियों दिलीप पुत्र रामहेत कंजर निवासी सीतापुर दिलीप के छोटे भाई दीपू और रिश्तेदार सुरेश पुत्र रामस्वरूप निवासी गोविंदपुर डेरा को दोष मुक्त कर दिया है । दतिया न्यायालय ने साक्ष्य क़े अभाव में आरोपियों को दोष मुक्त किया ।