चूरू: राजकीय लोहिया कॉलेज के सामने भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को अस्पताल ले जाने के विरोध में एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन
Churu, Churu | Aug 6, 2026 चूरू के राजकीय लोहिया कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन गुरुवार को और उग्र हो गया। भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेताओं को बीती रात पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाने के विरोध में गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पीसीसी सचिव मुश्ताक खान की अगुवाई में यह प्रदर्शन किया गया।