कटनी नगर: कटनी में ईंधन और रसोई गैस के लिए हाहाकार, शादी का कार्ड लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा युवक
दावों की हवा निकली: कटनी में ईंधन और रसोई गैस के लिए हाहाकार, शादी का कार्ड लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा युवक कटनी। जिले में ईंधन और रसोई गैस की किल्लत ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। एक तरफ जहां जिला प्रशासन और कलेक्टर आशीष तिवारी जिले में पेट्रोल, डीजल और गैस का पर्याप्त स्टॉक होने का दावा कर रहे हैं, वहीं जमीनी हकीकत इन दावों के बिल्कुल उलट है।