बांधवगढ़: उमरिया: सामाजिक अधिकारिता शिविर में 97 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण मिले
30 मई शनिवार समय सुबह 10 बजेभारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय तथा मध्य प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त प्रयासों से दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण एवं समावेशी विकास के उद्देश्य से आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में जिले के 97 चिन्हित दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण वितरित किए गए।