कोईलवर: कुल्हड़ियां गांव के समीप ट्रक के धक्के से बाइक सवार घायल, कोईलवर CHC से पटना रेफर
बक्सर पटना फोरलेन कुल्हड़ियां गांव के समीप मंगलवार को दिन के 3:30 बजे के करीब ट्रक के धक्के से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते हैं कोईलवर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घायल युवक शाहपुर थाना क्षेत्र के बहोरनपुर गांव निवासी शिवाजी राय को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोईलवर लेकर पहुंची जहां से पटना रेफर कर दिया गया