गोरखपुर: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर को लेकर चलाया गया चेकिंग अभियान
जिले के धार्मिक स्थलों पर मानक के विपरीत लगे लाउडस्पीकरों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर चेकिंग की गयी। जनपद मे कुल 128 लाउडस्पीकर लगे पाये गये। जिसमें मानक के विपरीत लाउडस्पीकर होने की दशा में 16 लाउडस्पीकर उतरवायें गयें व 29 की आवाज कम कराकर मानक के अनुसार करवाया गया।