मुरादाबाद: मुरादाबाद के पुलिस कप्तानों से वकील ने वसूले 28 लाख, 1927 के SSP बंगले को अपना बताया, 19 साल से ले रहा था किराया
मुरादाबाद में खुद को SSP बंगले का मालिक बताकर एक वकील ने 19 साल में पुलिस कप्तानों से 28 लाख रुपए वसूल लिए।जब इस वकील के मालिकाना हक के दस्तावेज चेक गए तो उनमें फर्जीवाड़ा पकड़ा गया। इसके बाद एसएसपी की ओर से वकील के खिलाफ सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज कराई गई। इसके साथ ही पूर्व SSP हेमराज मीणा की ओर से कोर्ट में एक केस भी करीब 4 महीने पहले दाखिल किया गया है।