बारां: बारां शहर में सोमवार को 7 घंटे बिजली कटौती, नया 5 एमवीए ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा
Baran, Baran | Apr 12, 2026 बारां शहर में सोमवार को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली निगम बाबजी नगर जीएसएस पर 3.15 एमवीए के पुराने ट्रांसफार्मर की जगह 5 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर स्थापित करेगा, ताकि गर्मी में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण सप्लाई सुनिश्चित हो सके।