रुड़की।शांतरशाह में बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या।
बहादराबाद। कोतवाली क्षेत्र के शांतरशाह से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बाइक की दुकान पर बैठे 26 वर्षीय मिस्त्री हैप्पी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि नकाबपोश हमलावरों ने दुकान पर पहुंचकर हैप्पी को निशाना बनाया और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हैप्पी को अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए जांच शुरू कर दी। शांतरशाह में सोमवार की देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बाइक की दुकान पर बैठे 26 वर्षीय मिस्त्री हैप्पी पर नकाबपोश बदमाशों ने गोली चला दी। गोली लगते ही हैप्पी गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। परिजन और स्थानीय लोग उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। घटना के बाद एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। हत्या के पीछे की वजह क्या है और वारदात में कितने लोग शामिल थे, पुलिस इन तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है।
एसएसपी के निर्देश पर घटना के जल्द खुलासे के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश के साथ-साथ हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
Kichha, Udham Singh Nagar | Sep 14, 2026