कोंडागांव: NH-30 सारबेडा के पास टला बड़ा हादसा, ओवर टेक के दौरान पेड़ से टकराकर कार दो पेड़ों के बीच हवा में लटकी
कोंडागांव जिले के NH-30 पर सारबेडा के पास बुधवार को 12 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। तेज रफ्तार से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार उछलकर दो पेड़ों के बीच हवा में लटक गई।बताया जा रहा है कि यह हादसा ओवर टेक करने के चलते हुआ है। हादसे के समय कार में दो युवक सवार थे। जिन्हें कुछ नही हुआ है। कार भंडारसिवनी की है।