कौंच: कोंच पुलिस ने गैंगस्टर अतीक अहमद की 168 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क की, बिजनौर में ओमर इंटरनेशनल स्लॉटर हाउस किया सील
Konch, Jalaun | Jun 4, 2026 बुधवार रात 8 बजे पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि कोंच कोतवाली पुलिस और बिजनौर प्रशासन ने बिजनौर में गैंगस्टर अतीक अहमद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 168 करोड़ 13 लाख 32 हजार 600 रुपये की अचल संपत्ति कुर्क कर ली है, यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई। अतीक अहमद पर वर्ष 2023 में एट टोल प्लाजा पर पकड़े गए कंटेनर में 21 हजार किलो गौमांस पकड़ा था।