Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
deepak_kr_rai
No video available
28
ये आंदोलनअब किसान आंदोलन नही रह गया अब ये #किसान_सत्याग्रह बन गया है.....!!
25.7k views |
Buxar, Buxar
| Apr 2, 2021
#किसान_सत्याग्रह
MORE NEWS
भरत तिवारी के परिजनों से मिलने पहुंचे पूर्व सैनिक संघ के सदस्य
Buxar, Buxar | Jun 29, 2026
उमस भरी गर्मी से मिली राहत, झमाझम बारिश शुरु, मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किया है 2 जुलाई तक बारिश और ठनका गिरने का यलो अलर्ट ..
Buxar, Buxar | Jun 29, 2026
आरओबी बंद, स्कूल खुले और शहर थमा, वन-वे व्यवस्था व ट्रकों की पार्किंग से मिल सकती है राहत .. - एफसीआई गोदाम जाने वाले ट्रकों की कतार बढ़ा रही परेशानी, बाजार समिति में पार्किंग की उठी मांग - वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर तत्काल राहत देने का सुझाव, प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपील बक्सर टॉप न्यूज, बक्सर : इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग और आरओबी बंद होने के बाद बक्सर शहर की यातायात व्यवस्था सोमवार को पूरी तरह चरमरा गई. पांडेय पट्टी और नुआंव (नया बाजार) रेलवे क्रॉसिंग पर घंटों तक वाहन रेंगते रहे. स्कूल खुलने के पहले ही दिन स्कूली वाहन, यात्री बसें, एंबुलेंस और निजी वाहन लंबे जाम में फंस गए, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक पुलिस की पर्याप्त मौजूदगी नहीं होने से स्थिति और बिगड़ गई. शहर के भीतर जहां सामान्य दिनों में वाहन जांच अभियान चलता है, वहीं सबसे अधिक जरूरत वाले स्थानों पर यातायात नियंत्रण नजर नहीं आया. हालांकि यातायात उप निरीक्षक इंद्रजीत कुमार अपने एक अन्य सहयोगी के साथ बारी-बारी से दोनों रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंच कर जाम छुड़ाने के लिए पसीना बहाते नजर आएं. उन्होंने कहा कि ओवरलोड गिट्टी लदी गाड़ियों के इधर से प्रवेश की वजह से भी हालत नियंत्रण से बाहर हो जा रहे हैं. अब रोज सामने आएगी जाम की समस्या : स्कूल एसोसिएशन प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार पाठक ने कहा कि स्कूलों का संचालन शुरू होने और रेलवे ओवरब्रिज बंद रहने के कारण अब यह समस्या रोज सामने आएगी. उन्होंने प्रमुख मार्गों पर यातायात पुलिस की नियमित तैनाती तथा संकरी सड़कों के किनारे मिट्टी अथवा ईंट का भराव कर अस्थायी रूप से सड़क चौड़ी करने की मांग की. बाजार समिति में हो एफसीआई के ट्रकों की पार्किंग इधर, सामाजिक कार्यकर्ता संतोष ओझा ने जाम की एक बड़ी वजह एफसीआई गोदाम में जाने वाले ट्रकों की लंबी कतार को बताया. उनका कहना है कि पहले बनी व्यवस्था के अनुसार इन ट्रकों को बाजार समिति परिसर में खड़ा कराया जाए और वहां से आवश्यकता के अनुसार एक-एक कर एफसीआई गोदाम की ओर भेजा जाए. इससे पांडेय पट्टी रोड पर ट्रकों का दबाव काफी कम होगा. पांडेय पट्टी और नया बाजार रेलवे क्रॉसिंग रोड में हो वन वे की व्यवस्था उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि शहर में अस्थायी रूप से वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाए. इसके तहत पांडेय पट्टी की ओर से प्रवेश करने वाले वाहनों को नुआंव (नया बाजार) रेलवे क्रॉसिंग की ओर से निकाला जाए. उनका मानना है कि इस व्यवस्था से आमने-सामने वाहनों का दबाव कम होगा और जाम की समस्या से तत्काल राहत मिल सकती है. शहरवासियों का कहना है कि यदि प्रशासन समय रहते ट्रकों के संचालन, ट्रैफिक पुलिस की तैनाती और वन-वे व्यवस्था जैसे सुझावों पर अमल करता है, तो बक्सर को रोज लगने वाले भीषण जाम से काफी हद तक राहत मिल सकती है.
Buxar, Buxar | Jun 29, 2026
नियाजीपुर में क्रिकेट का महाकुंभ, यूपी-बिहार की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबलों की शुरुआत उद्घाटन मैच में बिहार पुलिस ने नियाजीपुर इलेवन को हराकर दर्ज की जीत ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से पांच दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन बक्सर. जिले के सिमरी प्रखंड के नियाजीपुर स्थित करूणानिधान बाबा खेल मैदान में रविवार से पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. प्रतियोगिता में बिहार और उत्तर प्रदेश की कई टीमें हिस्सा ले रही हैं. उद्घाटन मुकाबला बिहार पुलिस और नियाजीपुर इलेवन के बीच खेला गया, जिसमें बिहार पुलिस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की. प्रतियोगिता का आयोजन न्यू फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब, अर्जुनपुर (सिमरी) की ओर से किया जा रहा है. क्लब के अध्यक्ष विजय कुमार मिश्र ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें उचित मंच नहीं मिल पाता. इसी सोच के साथ इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, ताकि युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके. स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि विजय कुमार मिश्र के सहयोग से न केवल इस क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है, बल्कि करूणानिधान बाबा खेल मैदान के विकास के लिए भी स्वीकृति दिलाई गई है. उन्होंने कहा कि विजय मिश्र क्षेत्र के खेल और विकास कार्यों के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं, जिससे युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ रहा है. मौके पर न्यू फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब, अर्जुनपुर के सदस्य मनु गोंड, विनीत राय, सनी राय, आलोक चंद्र सागर, डॉ. मोहन राय, शुभम राय, देव रंजन गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, ओमप्रकाश राय सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे.
Buxar, Buxar | Jun 29, 2026
बक्सर जिले का समाचार बुलेटिन : 29 जून 2026 बक्सर खबर। आप देख रहे हैं बक्सर जिले का समाचार बुलेटिन। इसमें आपको पिछले चौबीस घंटे की सभी प्रमुख खबरें एक साथ, एक जगह देख और सुन सकते हैं। इसे और बेहतर कैसे बनाया जाए। इसका सुझाव आप हमें कमेंट के माध्यम से दे सकते हैं।
Buxar, Buxar | Jun 28, 2026