देवबंद: नागल के गांव सुभरी ख्वाजा में रालोद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का हुआ विस्तार
नागल के ग्राम सुभरी ख्वाजा में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शमीम अहमद द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष राव वकील के कैम्प कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने ब्लॉक स्तर की नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।