सरधना: बहादुरपुर गांव में स्कूल में बंद हुई कक्षा 5 की छात्रा के विरोध में चल रहा धरना समाप्त, प्रधान अध्यापक ने मांगी माफी
सरधना थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर-1 में अध्यापकों के विरुद्ध धरने पर बैठे ग्रामीणों ने स्कूल प्रधानाध्यापक राजीव कुमार की लिखित माफी मांगने पर सोमवार देर शाम धरना समाप्त कर दिया। वहीं धरने की सूचना मिलने पर गांव पहुंचे कार्यवाहक खंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन लाल ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।