बहराइच: बेरिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति हुआ घायल
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरिया के पास रविवार दोपहर को बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। जिसे 108 की मदद से उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। वही हालत गंभीर बनी हुई है। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने बताया कि घायल अज्ञात व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है।