बहराइच: महिला महाविद्यालय में 542 छात्राओं को वितरित किए गए स्मार्टफोन
महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रोफेसर प्रिया मुखर्जी के निर्देशन में स्मार्टफ़ोन वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी रही। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्ज्वलित कर हुई। प्राचार्या ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। 542 छात्राओं को मिला फोन।