बहराइच: सुखनदिया इलाके में काम करते समय मजदूर हुआ घायल, लखनऊ किया गया रेफर
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सुख नदिया के पास काम करते समय मजदूर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। हालत गंभीर होने पर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है। वहीं परिजनों ने बताया कि सुख नदिया के पास जल जीवन मिशन के तहत काम चल रहा था। तभी अचानक पाइप मजदूर पर गिर गई। जिससे वह घायल हो गए।