बहराइच: इंदिरा स्टेडियम के पास चाइनीज मांझे की चपेट में आकर बाइक सवार हुआ घायल, अस्पताल में इलाज जारी
शहर के इंदिरा स्टेडियम के पास बाइक सवार युवक चाइनीस मंझे की चपेट में आ गया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल व्यक्ति द्वारा बताया गया कि वह सामान लेकर जा रहा था। तभी चाइनीस मंझे की चपेट में आ गया। जिसे उसकी गर्दन कट गई। घायल अवस्था में अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज चल रहा।