सुपौल: सुपौल में कोसी बांध काटकर बालू निकालने का आरोप, ग्रामीणों ने ठेकेदार के काम का किया विरोध
Supaul, Supaul | Sep 27, 2026 बकोर पंचायत के बिजलपुर स्थित कोसी बांध पर ठेकेदार की कथित मनमानी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश और भय का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि बांध की सुरक्षा को लेकर संवेदनशील स्थिति के बावजूद ठेकेदार द्वारा कोसी तटबंध को काटकर उसी से निकाली गई बालू को बोरे में भरकर कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर किया विरोध।