दिनारा: अनियंत्रित जीप के चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत, सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा
Dinara, Rohtas | Jul 11, 2024 दिनारा के बलदेव उच्च विद्यालय के पास सड़क पार करने के दौरान वृहस्पतिवार को एक जीप के चपेट में आने से समहुती गांव के गोवर्धन बैठा की पत्नी फूलमती देवी की इलाज के क्रम में मौत हो गई है। वह दिनारा में सड़क पार कर रही थी इसी दौरान यह हादसा हो गया। उन्हें इलाज के लिए पीएचसी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दी।