नावकोठी: नावकोठी में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, सड़क पर दरी बिछाकर यातायात बाधित, नारी अपमान के खिलाफ नारेबाजी
बिहार बंद के दौरान नावकोठी थाना चौक पर भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में दर्जनाधिक महिलाओं ने सड़क पर दरी बिछाकर यातायात को ठप कर दिया। मंडल अध्यक्ष रानी कुमारी के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने राजद और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।