हुज़ूर: काजी कैम्प के शीबा पेट्रोल पंप पर एक्टिवा सवार बदमाशों ने युवक पर चाकू से किया हमला
Huzur, Bhopal | Apr 19, 2026 राजधानी भोपाल के काजी कैम्प स्थित शीबा पेट्रोल पंप पर रविवार सुबह करीब 4 बजे चाकूबाज़ी की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, एक्टिवा सवार बदमाशों की पेट्रोल पंप कर्मचारी से कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान पेट्रोल भरवाने पहुंचे युवक ने बदमाशों से गाड़ी हटाने को कहा, बस इसी बात पर विवाद बढ़ गया और बदमाशों ने चाकू निकालकर युवक पर हमला कर दिया |