नबीनगर: IPL सट्टेबाजी में हार के बाद युवक की संदिग्ध मौत, ट्रेन से कटा मिला शव, हत्या या आत्महत्या? जांच में पुलिस
नवीनगर थाना क्षेत्र के वक्ताओं गांव के पास एक 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान महुअरी बांध गांव निवासी अजय चौहान के पुत्र विशाल कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विशाल कुमार आईपीएल मैच में सट्टेबाजी करता था। बताया जा रहा है कि हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्र