बागपत: नमामि गंगे के कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, 5 हजार वेतन पर जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई
बागपत में नमामि गंगे जल जीवन मिशन के तहत कार्यरत कर्मचारियों ने शुक्रवार को करीब सुबह 10:30 बजे जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर वेतन बढ़ाने की मांग की है। कर्मचारियों का आरोप है कि उनसे 24 घंटे ड्यूटी कराई जा रही है, लेकिन उन्हें मात्र 5 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा है।कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2022 से 2024 तक उन्हें 13 हजार रुपये वेतन मिलता था,