दादरी: नोएडा के सोरखा गांव में घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चुरा कर चोर आसानी से हुए फरार, घटना की जांच में जुटी पुलिस
नोएडा के सोरखा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चुराकर चोर मौके से आसानी से फरार हो गए। वहीं पीड़ित ने अब घटना की लिखित शिकायत स्थानीय थाने पर दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि पुलिस द्वारा लिखित शिकायत मिलने पर जांच करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है, जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।