बक्सर: महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन, ब्रॉशर और फ्लायर लॉन्च
Buxar, Buxar | Apr 3, 2026 महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में आज एक महत्वपूर्ण आयोजन हुआ। जहां ज्ञान परंपरा में मानवता: एक अनन्त यात्रा नामक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का ब्रॉशर और फ्लायर लॉन्च किया गया। 12-13 मई 2026 को आयोजित होने वाली इस संगोष्ठी का उद्देश्य भारतीय ज्ञान परंपरा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करना है। कार्यक्रम के संरक्षक के रूप में विकेएसयू के कुलपति शामिल होंगे।