जमुई: नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुरमाहा में पहली बार 21 जून को होगा योग कार्यक्रम का आयोजन, जिला प्रशासन ने क्षेत्र का लिया जायजा
Jamui, Jamui | Jun 19, 2026 नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुरमाहा, आगामी 21 जून 2026 को एक ऐतिहासिक और सकारात्मक बदलाव का गवाह बनने जा रहा है। गुरमाहा के जिस मैदान में कभी नक्सलियों को हिंसक अभियानों की ट्रेनिंग दी जाती थी, उसी जगह पर इस बार जिला प्रशासन द्वारा 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के अवसर पर एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उक्त जानकारी शुक्रवार की सुबह 9:00 बजे दी गई है।