मैनपुरी: घिरोर क्षेत्र में पीड़ित ने दबंग पूर्व प्रधान पर मारपीट और फायरिंग का लगाया आरोप
थाना क्षेत्र के ग्राम शाहजहांपुर निवासी इशा पत्नी भूरे सिंह ने परिवार के साथ जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि वह अपने जेठ के साथ माताजी को दवा दिलाने के लिए जा रही थी। तभी पूर्व प्रधान में आकर उनकी गाड़ी रोक ली और मारपीट व फायरिंग किए जाने का आरोप लगाया है। मामले में थाने पर शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।