अंबिकापुर: सकरिया में जानकारी के अभाव में विशेष संरक्षित मझवार जनजाति के जच्चा-बच्चा की मौत, विनोद भार्गव ने दी जानकारी
लखनपुर विकासखंड के ग्राम सकरिया से प्रसव के दौरान एक विशेष संरक्षित मझवार जनजाति के माँ और बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। जहाँ जागरूकता और जानकारी के अभाव में एक बच्चे और माँ की जान चली गई है। आपको बता दें कि लखनपुर विकासखंड के सकरिया पंचायत में निवासरत सुखनी मझवार पति दिनेश मझवार तमिलनाडु में रहकर कार्य करते थे जिसके बाद 14 जून को वो अपने घर सकरिया वाप