आमेर: टोडा मीणा गांव में बघेरे ने एक व्यक्ति पर किया हमला, गंभीर हालत में किया गया जयपुर रेफर
Amber, Jaipur | Nov 21, 2024 टोडा मीणा गांव में बघेरे ने एक व्यक्ति पर हमला बोल दिया जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने सबसे पहले निम्स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां हालत गंभीर होने पर जयपुर के एसएमएस अस्पताल के लिए रेफर किया गया, जानकारी के अनुसार फिर ग्रामीणों ने गुरुवार शाम करीब 4:00 बजे बघेरे को मकान में कैद किया।