अरनोद: रायपुर में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब
अरनोद उपखंड की रायपुर ग्राम पंचायत में श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के तीसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। कथावाचक पंडित मुकेश शर्मा ने ध्रुव चरित्र, नरसिंह अवतार व भक्त प्रह्लाद की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि ध्रुव ने कठोर तप से अमर पद पाया, जबकि प्रह्लाद ने यातनाओं के बाद भी भक्ति नहीं छोड़ी।