बनमनखी: जमीन विवाद में चली गोली, एक व्यक्ति हुआ घायल
बनमनखी जानकीनगर थाना क्षेत्र के रामपुर तिलक पंचायत के वार्ड नंबर 7 में शुक्रवार देर रात जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बताया जाता है कि सदानंद महतो अपने घर के दरवाजे पर घूरा के पास बैठे हुए थे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके बांह को भेदते हुए