लोहरदगा के पाखर माइंस क्षेत्र में दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीणों की समस्या अब संसद तक पहुंच गई है।
DISHA बैठक में सांसद सुखदेव भगत ने जोहार हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर का उल्लेख करते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई और कहा कि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
सांसद ने संबंधित विभाग को जल्द जांच कर समस्या का समाधान करने, प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
बैठक में विधायक, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
अब सवाल यह है कि पाखर माइंस क्षेत्र के ग्रामीणों को आखिर कब मिलेगा साफ पानी?
📌 पूरी खबर के लिए जुड़े रहिए Jharkhand News 24 के साथ।