गंगधार: चौमहला में विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस का किया गया आयोजन
चौमहला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष राजपाल मीणा के मार्गदर्शन में निजी विद्यालय में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। जहां बालिकाओं को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापिका बनाया गया साथ ही बालिकाओं द्वारा अध्यापिका, माता-पिता और पुत्री की भूमिका का मंचन किया गया। इस दौरान बालिकाओं को कानून के बारे मे जानकारी दी गई।