सिंघेश्वर: श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ, वैदिक मंत्रोच्चार से की गई पूजा-अर्चना
बिहारीगंज के वाणिज्य समिति धर्मशाला में श्री बालाजी महिला ग्रुप द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास आचार्य उमाकांत शुक्ल ने धुंधकारी, गोकर्ण और आत्मदेव की कथा का संगीतमय वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा कलियुग में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का संदेश देती है। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे ।