जनपद के सकरन थाना क्षेत्र के सांडा गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी होकर सड़क पर पड़ा हुआ था। घायल को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, जहां से डॉक्टर ने हालात बिगड़ने के कारण घायल को सीतापुर के जिला अस्पताल भेज दिया है। हालत नाजुक बताई गई है।