खंडवा: 1000 दो तो तुरंत काम.. बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने में भ्रष्टाचार, लोग बोले- आर्थिक हालत कमजोर कहां से लाए
डिजिटल इंडिया के इस दौर में एक साधारण सा जन्म प्रमाण पत्र बनवाना इतना मुश्किल हो गया है कि आम आदमी परेशान होता रहता है. ग्राउंड पर मौजूद लोगों का आरोप है कि पैसे दिए बिना कोई काम नहीं होता और एक प्रमाण पत्र के लिए 1000 रुपए मांगे जाते हैं. लोग कई दिन तक कार्यलय के चक्कर काटे रहते हैं.