आज उपजिलाधिकारी, सहसवान को किसानों एवं ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से बरसात से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर नियमानुसार मुआवजा एवं राहत दिलाने, सरसों की बुवाई के समय किसानों को पर्याप्त DAP खाद उपलब्ध कराने तथा सहसवान तहसील क्षेत्र के लगभग 70–80 गांवों में बाधित राजस्व कार्य को तत्काल सुचारु कराने की मांग की गई।
इसके साथ ही आय, जाति एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों के लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण कराने तथा ग्रामीणों को अनावश्यक रूप से तहसील के चक्कर लगाने से राहत दिलाने की मांग भी प्रशासन के समक्ष रखी गई।
किसान और ग्रामीणों की समस्याओं को मजबूती से उठाना हमारी जिम्मेदारी है। जनहित से जुड़े मुद्दों को लगातार प्रशासन के समक्ष उठाते हुए उनके समाधान के लिए प्रयास जारी रहेगा।
आज के ज्ञापन कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले सभी सम्मानित पदाधिकार�
Budaun, Budaun | Sep 30, 2026