होशंगाबाद नगर: हैप्पी मैरिज गार्डन में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित, डिप्टी कलेक्टर भी रहे मौजूद
शुक्रवार को नर्मदापुरम के हैप्पी मैरिज गार्डन में विवेकानंद युवा मंडल द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कक्षा 10वीं एवं 12वीं में अपने-अपने विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के सभी शासकीय, अशासकीय एवं सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।