उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नरेन्द्र बहादुर सिंह ने मुजफ्फरनगर की मेरठ रोड स्थित तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया। संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त कुल 43 शिकायतों में राजस्व, भूमि विवाद‚ अवैध कब्जा‚ राशन कार्ड, चकबंदी आदि से संबंधित शिकायतें मुख्य रूप से प्राप्त हुई।