कासगंज: डीएम प्रणय सिंह ने फैजपुर बदरिया में 50 लाख रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियों के स्टाम्प प्रकरणों का निरीक्षण किया
जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने तहसील क्षेत्र के फैजपुर बदरिया का भ्रमण कर 50 लाख रुपये अधिक मूल्य की संपत्तियों से संबंधित स्टाम्प एवं पंजीयन प्रकरणों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य संपत्तियों के वास्तविक मूल्यांकन, स्टाम्प शुल्क की सही वसूली तथा राजस्व हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।