तमकुही राज: तमकुहीराज में SDM की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित, तहसीलदार की मौजूदगी में 31 मामलों में 04 का निस्तारण
तमकुहीराज के SDM ऋषभ पुण्डीर की अध्यक्षता व तहसीलदार चन्दन शर्मा की मौजूदगी में आयोजित समाधान दिवस में राजस्व के 12, पुलिस के 08, विकास विभाग 03 के व अन्य विभागों से सम्बंधित 08 मामलों सहित कुल 31 मामलें आये। जिसमें राजस्व के 04 मामलों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। शेष 27 मामलों को सम्बंधित विभागों को भेज उसे निस्तारित करने का निर्देश दिया है।