तमकुही राज: जमुआन में पूरी रात सड़क पर पड़ा रहा युवक, अचेत अवस्था में CHC तमकुहीराज से जिला अस्पताल किया गया रेफर
जमुआन सड़क पर अचेत अवस्था मे पड़े राजू उम्र 30 वर्ष पुत्र सीताराम निवासी गाजीपुर स्कूल टोला थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर को परिजन अचेत अवस्था मे CHC तमकुहीराज में लेकर आये। जिनका प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गम्भीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। परिजनों के अनुसार घायल राजू शनिवार शाम को अपने बहन के घर जा रहे थे।