तमकुही राज: सलेमगढ़ में फोरलेन पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दम्पति को मारी टक्कर, नवविवाहिता की हुई मौत
सलेमगढ़ में फोरलेन पर बाइक सवार दम्पति को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। दुर्घटना में बाइक सवार पत्नी प्रीति पांडेय की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि पति मंटू पांडेय निवासी रामकरण पट्टी थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें सीएचसी तमकुहीराज के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दिसम्बर में ही शादी हुई थी।