बहेड़ी: मनकापुर गांव निवासी युवक को अवैध खनन का विरोध करना पड़ा भारी, दबंगों ने युवक से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी
बहेड़ी थाना क्षेत्र के मनकापुर निवासी पप्पू के मुताबिक गांव में कुछ दबंग अवैध रूप से खनन करने में लगे हुए हैं पीड़ित का आरोप है कि जब उसने अवैध खनन का विरोध किया तो दबंगों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की और इतना ही नहीं पीड़ित का आरोप है कि दंगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी जिसके चलते पीड़ित युवक पप्पू ने पुलिस से शिकायत कर मदद की गुहार लगाई है।